नागरिकता (citizenship)
BLOG BY :- mohd. Faiz rajput Instagram :- @iam_faizrajput1370 Twitter :- @sultanr55739933 भारत में एकल नागरिकता की व्यवस्था की गयी है। नागरिकता ke सम्बन्ध में भारतीय सविंधान के भाग-2 तथा अनुच्छेद 5-11 में प्रावधान किया गया हैं। इन अनुच्छेदों में केवल यह प्रावधान किया गया है की भारत का नागरिक कौन है और किसे भारत का नागरिक माना जायेगा। भारतीय सविंधान में नागरिकता के संबंध में प्रावधान - भारतीय सविंधान के अनुच्छेद 5 से 9 तक नागरिकता के संबंध मे निम्नलिखित प्रावधान किये गए हैं- 1. सविंधान के प्रारंभ पर नागरिकता - अनुच्छेद 5 के अनुसार, भारतीय सविंधान के प्रारंभ पर जिस व्यक्ति का भारत में अधिवास हो और (क) जो भारत के राज्यक्षेत्र में जन्मा था, या (ख) जिसके माता पिता में से कोई भारत में जन्मा था, या (ग) जो सविंधान के प्रारंभ के ठीक पहले कम से कम पांच वर्ष तक मामूली तौर से भारत निवासी रहा है। 2. पाकिस्तान से भारत आने वाले व्यक्ति की भारतीय नागरिकता - पाकिस्तान से भारत आने वाले व्यक्ति को भारतीय व्यक्ति नागरिक माना ...